मंगलवार, नवंबर 01, 2011

राहुल गांधी अचानक पहुंचे वाराणसी

 जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं    एक बार फिर उत्तर प्रदेश के काशी जिले में आैचक पहुंचने ने प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी जिला प्रशासन आैर यहां तक कि स्थानीय कांग्रेसियों को चांैकाते हुए आज अचानक वाराणसी के दौरे पर आ पहुंचे।  जिलाधिकारी रवीन्द्र ने सम्पर्क करने पर राहुल के शहर में होने की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन को उनके आने आैर उनके कार्यक्र मों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
    यहां तक कि स्थानीय कांग्रेसियों को भी राहुल के शहर में आने के बारे में कोई जानकारी नही थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें राहुल के आने की जानकारी आज सुबह ही हो पायी।
    सूत्रों के अनुसार, राहुल आज सुबह साढे़ दस बजे विमान से शहर के बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरे आैर  तीन चार गाडि़यों के काफिले के साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नजदीक लंका के सीर गोवर्धन इलाके में पहुंचे। उन्होंने संत रविदास मंदिर में जाकर दर्शन किये। दर्शन के बाद राहुल आगे की यात्रा पर बढ़ गये, जिसके बारे में किसी को भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। राहुल इससे पहले भी जिला एवं राज्य प्रशासन को सूचित किये बिना प्रदेश के विभिन्न भागों में अचानक दौरे कर चुके हैं, जिसके बाद कई बार प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा के बारे में अपनी चिंता आैर आपत्ति दर्ज करायी।